ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Brij Bihari Murder Case: मुन्ना शुक्ला ने पटना कोर्ट में किया सरेंडर, समर्थकों ने कहा..मुन्ना शुक्ला मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना

VAISHALI: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद का सजा पाने के बाद वैशाली के पूर्व विधायक और राजद नेता मुन्ना शुक्ला बुधवार को

Brij Bihari Murder Case: मुन्ना शुक्ला ने पटना कोर्ट में किया सरेंडर, समर्थकों ने कहा..मुन्ना शुक्ला मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद का सजा पाने के बाद वैशाली के पूर्व विधायक और राजद नेता मुन्ना शुक्ला बुधवार को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। इस दौरान में सैकड़ों की संख्या में समर्थक उनके पीछे-पीछे पटना पहुंच गये। समर्थकों ने कहा कि मुन्ना शुक्ला मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना।


दरअसल, बीते 3 अक्टूबर को सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में मंटू तिवारी और पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने सजा का एलान करते हुए मुन्ना शुक्ला को 15 दिन का समय दिया था और तय समय सीमा के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया था।


सजा के एलान के बाद से ही पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला लगातार अपने शुभचिंतकों और समर्थकों से मिल रहे थे। बुधवार को मुन्ना शुक्ला सरेंडर करने के लिए वैशाली से पटना के लिए रवाना हुए थे। मुन्ना शुक्ला ने पटना की कोर्ट में सरेंडर किया। इस दौरान उनके समर्थकों के चेहरे पर मायूसी छाई रही।