ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BPSC TRE 3 पेपर लीक कांड मामला, बार कोडिंग के पहले ही लीक हो गया था प्रश्न पत्र

PATNA: BPSC TRE 3 पेपर लीक कांड मामले में अब तक की सबसे बड़ी जानकारी सामने आई है। वो यह कि बार कोडिंग के पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था। EOU की छापेमारी में बरामद दस्तावेज की जा

BPSC TRE 3 पेपर लीक कांड मामला, बार कोडिंग के पहले ही लीक हो गया था प्रश्न पत्र
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: BPSC TRE 3 पेपर लीक कांड मामले में अब तक की सबसे बड़ी जानकारी सामने आई है। वो यह कि बार कोडिंग के पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था। EOU की छापेमारी में बरामद दस्तावेज की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में आयोग और प्रेस दोनों संदेह के दायरे में है। EOU सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हजारीबाग में छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेज की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है।


ऑउट हुए प्रश्न पत्र पर बार कोडिंग या सुरक्षा कोड नहीं थे। प्रेस में छपने से पहले ही प्रश्न पत्र ऑउट हो गए थे। जाँच में यह बात भी आई है सामने की प्रश्न पत्र छपने के बाद प्रश्न पत्र पर अलग से खास किस्म की बार कोडिंग की जाती है। इन सुरक्षा कोड की मदद से यह पता चलता है कि लीक प्रश्न पत्र किस केंद्र के किस कमरे में बांटा गया था।


बिना बार कोडिंग वाले प्रश्न पत्र को पहले पेन ड्राइव में बाहर निकाला गया इसके बाद इसे प्रिंट करके सेटिंग वाले स्थान पर रटवाने के लिए अभ्यर्थियों को दिया गया था। EOU ADG के स्तर पर गठित SIT इस पूरे मामले की गहन जाँच करने में जुटी है। इसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। इस मामले की गहन तफ्तीश करने के लिए EOU की SIT BPSC के पदाधिकारियों को भी नोटिस जारी कर बहुत जल्द पूछताछ के लिए बुला सकती है। जब्त प्रश्न पत्र सिर्फ एक भाषा हिन्दी में छपा मिला था इसका मिलान BPSC से मूल प्रश्न पत्र लेकर करने पर सभी प्रश्न हू ब हू मिले है। अमूमन प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र चार भाषाओं में छपता है।