ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बॉयफ्रेंड के साथ घर से भागी पटना की लड़की, बाप थाने पहुंचा तो बोली- प्यार किया तो डरना क्या..

PATNA : लड़के-लड़कियों के द्वारा अपने मां-बाप के पसंद के खिलाफ जाकर शादी करने के कई मामले आये दिन सामने आते रहते हैं. लेकिन राजधानी पटना से एक ताजा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप ह

बॉयफ्रेंड के साथ घर से भागी पटना की लड़की, बाप थाने पहुंचा तो बोली- प्यार किया तो डरना क्या..
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लड़के-लड़कियों के द्वारा अपने मां-बाप के पसंद के खिलाफ जाकर शादी करने के कई मामले आये दिन सामने आते रहते हैं. लेकिन राजधानी पटना से एक ताजा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, अपने बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल एक लड़की ने घर भागकर शादी रचा ली और अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने पिता से ही जान का खतरा बताया है. 


मामला राजधानी पटना के जानीपुर इलाके का है. दरअसल, एक लड़की को लड़का पसंद आया तो उसने घर से भागकर शादी कर ली. बेटी जब घर से गायब हुई तो पिता ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई. लड़की को जब इसकी सूचना मिली तो उसने खुद की शादी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया.


वीडियो में वह कह रही है कि मेरा अपहरण नहीं हुआ है. मैं अपनी मर्जी से अपने पसंद के लड़के के साथ गई हूं और शादी कर ली है. आखिर प्यार किया तो डरना क्या? लड़की अब पिता पर जान का खतरा बता धमकी नहीं देने की गुजारिश कर रही है. मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि लड़की अपनी मर्जी से न्यायालय में 164 का बयान देती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. 


मिली जानकारी के अनुसार जानीपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली लड़की नौबतपुर के एक लड़के को पसंद करती थी. दोनों की मुलाकात स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी. लड़की ने अपनी पसंद की जानकारी परिजनों को भी दी थी. लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. ऐसे में लड़की और लड़के ने घर से भागकर शादी का प्लान बनाया. लड़की भागी और दोनों ने शादी कर ली. इसपर युवती के पिता ने जानीपुर थाने में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया. 


जानकारी होने पर युवती ने शादी करने के बाद अपने पति के साथ एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जारी किया. इसमें वह कर रही है कि मेरा अपहरण नहीं हुआ है. मैंने अपनी पसंद के लड़के से शादी की है. अब इसी के साथ जिंदगी बितानी है.. लड़की वीडियो में पिता से धमकी मिलने की भी बात कह रही है. जानीपुर थानेदार उत्तम कुमार ने कहा कि दोनों बालिग हैं. लड़की कोर्ट में बयान देती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.