ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा की हत्या का खुलासा, एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, हथियार-कारतूस के साथ चोरी की बाइक भी बरामद

PATNA CITY: राजधानी से सटे पटना सिटी इलाके में बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मारकर बीजेपी नेता की 09 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। ग्रामीण

बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा की हत्या का खुलासा, एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, हथियार-कारतूस के साथ चोरी की बाइक भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: राजधानी से सटे पटना सिटी इलाके में बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मारकर बीजेपी नेता की 09 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। ग्रामीण एसपी रोशन कुमार ने बताया कि 9 सितंबर की सुबह बीजेपी नेता की हत्या हुई थी। हत्या में शामिल तीन लोगों में एक करण को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा के पड़ोसी सनी मलिक ने हत्या करवाई थी। इस घटना को अंजाम देने के लिए करबिगहिया से मोटरसाइकिल चोरी की गयी थी। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार करण के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। सन्नी और करण दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद दोनों शराब की तस्करी किया करता था। सन्नी और मुन्ना शर्मा का पूर्व से विवाद चल रहा था। मुन्ना शर्मा की हत्या आपसी दुश्मनी की वजह से की गयी थी। 


गौरतलब है कि पटना सिटी के चौक शिकारपुर स्थित रामदेव सामुदायिक भवन के पास 9 सितंबर को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने बीजेपी नेता को श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा को गोली मार कर की हत्या कर दी थी। अपराधियों ने पटना के मंगल तालाब के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना का वीडियो  CCTV में कैद हो गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है जबकि उसकी निशानदेही पर अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा की हत्या का खुलासा, एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, हथियार-कारतूस के साथ चोरी की बाइक भी बरामदबीजेपी नेता मुन्ना शर्मा की हत्या का खुलासा, एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, हथियार-कारतूस के साथ चोरी की बाइक भी बरामद