ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में BJP नेता की बेटी की हत्या, सकते में पुलिस

PATNA: राजधानी पटना में बीजेपी नेता की बेटी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. धनबाद की बीजेपी नेता सावित्री देवी की बेटी की मोकामा में हत्या कर दी गई है. मर्डर की

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में बीजेपी नेता की बेटी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. धनबाद की बीजेपी नेता सावित्री देवी की बेटी की मोकामा में हत्या कर दी गई है. मर्डर की इस वारदात से पुलिस हरकत में आ गई है. महिला के पति पर मर्डर करने का आरोप लगा है.


परिजनों के मुताबिक विवाहिता के पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था. पति ने चोरी-छिपे उस महिला से दूसरी शादी भी कर ली थी. जिसका विरोध करने पर पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मृतक का पति अरविंद कुमार पासवान मोर पश्चिम पंचायत का रहने वाला है और वह बिजली विभाग में कार्यरत है. 


मृतक की मां सावित्री देवी झारखंड के धनबाद नगर परिषद के वार्ड 9 की पार्षद हैं साथ ही बीजेपी महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष भी हैं. ख़बरों के मुताबिक बीजेपी नेता की बेटी सुभद्रा की शादी साल 2014 में पटना के मोकामा के रहने वाले अरविंद से हुई थी. दोनों को ढाई साल की एक बेटी भी है. एक साल तक दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे. जेकिन सुभद्रा को जब अपने पति की दूसरी शादी की ख़बर मिली तो उसने इसका विरोध किया. जिसके बाद पति ने उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के भाई ने दूसरी पत्नी माला देवी समेत अन्य लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.


टैग्स