ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना: BJP के रसूखदार नेता के बेटे पर युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप

PATNA: राजधानी पटना में युवती के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बीजेपी के रसूखदार नेता के बेटे पर युवती के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. बीजेपी नेता विजय सिंह याद

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में युवती के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बीजेपी के रसूखदार नेता के बेटे पर युवती के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. बीजेपी नेता विजय सिंह यादव के बेटे पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण और लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगा है.


पटना के गोला रोड की रहने वाले एक युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है पूर्व सांसद और बीजेपी नेता विजय यादव के बेटे विश्वजीत यादव से उसकी दोस्ती हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. आरोप है कि विश्वजीत ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया. इतना ही नहीं युवती को फंसाकर उसके अकाउंट से 13 लाख रुपये भी निकाल लिये. आरोप है कि विश्वजीत ने युवती को झांसा देकर एक फ्लैट भी बुक करवा लिया. इसके बाद जब पीड़िता ने उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया. आरोप है कि विश्वजीत ने ना ही उससे शादी की और ना ही उसके रुपए वापस किए, और अब विश्वजीत 22 नवंबर को किसी और लड़की से शादी करने जा रहा है.


पीड़िता ने अपने साथ हुए यौन शोषण और धोखाधड़ी के मामले में महिला थाने पहुंची. पीड़िता ने पुलिस से अपने और परिवार की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि रसूखदार नेता का बेटा होने के कारण महिला आयोग ने उसकी एक ना सुनी और किसी तरह की मदद देने से इनकार कर दिया. वहीं इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना की थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया है कि यह मामला मेरे सामने आया है. मामले को दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपी लड़के को दो बार थाने बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया. अब देखना ये होगा कि पुलिस इस पर आगे क्या कार्रवाई करती है.




टैग्स