ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बर्थडे पार्टी के नाम पर पटना में शराब पार्टी, दो लड़कियों को एक लड़के के साथ जाम छलकाते पुलिस ने पकड़ा

PATNA: बिहार में करीब 6 साल से पूर्ण शराबबंदी है। यह कानून बिहार में अप्रैल 2016 से लागू है। जिसे कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कार्रवाई भी कर

बर्थडे पार्टी के नाम पर पटना में शराब पार्टी, दो लड़कियों को एक लड़के के साथ जाम छलकाते पुलिस ने पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में करीब 6 साल से पूर्ण शराबबंदी है। यह कानून बिहार में अप्रैल 2016 से लागू है। जिसे कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी आदतों से बाज नहीं आते और शराबबंदी का मजाक उड़ाते नजर आते हैं। 


ताजा मामला राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके से सामने आया है। जहां बर्थडे पर शराब पार्टी की गयी। नशे में धुत युवक और युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके में काजल नाम की युवती किराये के मकान में रहती थी। 


काजल ने अपने बर्थडे पर पार्टी ऑर्गेनाइज किया था जिसमें उसके दोस्त भी शामिल हुए। पार्टी में शराब का भी इंतजाम इन लोगों ने कर रखा था। बर्थडे केक काटे जाने के बाद जाम छलकाए गये। तीनों ने शराब पार्टी की। तभी इस बात की भनक पुलिस को लग गयी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो देखा कि दो लड़की और एक लड़का शराब पीकर टल्ली है।


पुलिस ने तीनों को मौक से गिरफ्तार किया और थाने लेकर पहुंची जहां तीनों से पूछताछ की जा रही है। तीनों का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच हुआ जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।    

टैग्स