ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिना कुछ पहने कपड़े की शो रूम में घुस गया चोर, कीमती कपड़े और 7 लाख कैश लेकर हो गया फरार

PATNA: पटना में एक कपड़े के शो रूम में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बिना कपड़ा पहने चोरी की घटना को अंजाम देने एक शख्स पहुंचा था। जिसकी तस्वीर शो रूम में लगे सीसीसीटी

बिना कुछ पहने कपड़े की शो रूम में घुस गया चोर, कीमती कपड़े और 7 लाख कैश लेकर हो गया फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में एक कपड़े के शो रूम में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बिना कपड़ा पहने चोरी की घटना को अंजाम देने एक शख्स पहुंचा था। जिसकी तस्वीर शो रूम में लगे सीसीसीटी में कैद हो गयी है। अंडरवियर पहने इस चोर ने शॉप से 7 लाख कैश चुरा लिया और कुछ कीमती कपड़े भी लेकर फरार हो गया। चोरी की यह बड़ी घटना पटना के राजा बाजार इलाके की है। 


मिली जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को चुन्नी लाल मेगा मार्ट में चड्डी पहने शख्स ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया और मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। चोर ने अपना चेहरा कपड़े से ढक लिया था ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके और खुद एक अंडरवियर में ही था। चोर बिना कपड़े के ही कपड़ा दुकान में चोरी करने पहुंचा था जिसमें वह कामयाब भी रहा। 


चोर की पूरी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है। वह शो रूम में काफी देर तक घुमता रहा दुकान में रखे समानों को निहारता रहा। तभी उसकी नजर कैश काउंटर पर चली उसने वहां से 7 लाख रुपये चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। शो रूम के मैनेजर ने पटना एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज कराया है और मामले की जांच की मांग की है।


बताया जा रहा है कि वेंटिलेटर के माध्यम से चोर शो रूम में घुसा था और बड़े ही आराम के साथ चोर ने इस घटना को अंजाम दिया लेकिन इसकी भनक सिक्योरिटी गार्ड तक को नहीं हुई। पटना के एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।