ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहटा में जमीन विवाद को लेकर दो गुट में झड़प, चली कई राउंड गोलियां, पुलिस ने किया इंकार

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा में पूर्व के विवाद को लेकर एक गांव के दो पक्षों में झड़प हो गई। जिसमें दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई है। जिसके बाद अब इस पुरे मामल

बिहटा में जमीन विवाद को लेकर दो गुट में झड़प, चली कई राउंड गोलियां, पुलिस ने किया इंकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा में पूर्व के विवाद को लेकर एक गांव के दो पक्षों में झड़प हो गई। जिसमें दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई है। जिसके बाद अब इस पुरे मामले का विडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सुचना मिलने के उपरांत घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, पुलिस ने इस बात से साफ़ इंकार किया है कि यहां कोई गोलीबारी हुई है। 


दरअसल, यह मामला बिहटा थाना क्षेत्र के जोगीपुर और दरियापुर गांव के बीच का बताया जा रहा है। इस विवाद की वजह पूर्व के विवाद और दबंगई बताया जा रहा है। इसी कारन दोनों तरफ से जमकर फायरिंग की गई।  इसके बाद यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना को लेकर वायरल विडिओ में यह दिख रहा है कि, एक व्यक्ति हथियार को लेकर खेत में घूमता दिख रहा ह  वैसे इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। लेकिन, बताया जा रहा है यह वीडियो फायरिंग के दौरान ही बनाई गई है। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम भारी संख्या में पहुंचकर सभी बिंदूओं पर जांच कर रही है। 


इधर,इस मामले को लेकर बिहटा थानाध्यक्ष सनोवर खानने बताया कि, यह मामला जोगीपुर व दरियापुर दो गांवों के बीच पूर्व से चला आ रहा है। अब फिर से इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से हल्की झड़प हुई थी, जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि , यह वीडियो जोगीपुर गांव का है। इसमें एक व्यक्ति राइफल लेकर खड़ा है। लेकिन, गोलीबारी जैसी कोई घटना नहीं हुई है।


गौरतलब हो कि, इन दिनों बिहार में अपराध का ग्राफ का इस कदर बढ़ चुका है आए दिन हत्या और गोलीबारी की सूचनाएं आती रहती है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराध की खबर नहीं आती हो। ऐसे में अब यह मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की है और गोलीबारी से इंकार किया है, लेकिन अभी भी सवाल यह है कि जो हथियार दिख रहा है यह इस वजह से यहां ले जाया गया था।