ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहटा में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घर के पास ही मारी 7 गोलियां

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के अमहारा गांव से आ रही है

बिहटा में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घर के पास ही मारी 7 गोलियां
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के अमहारा गांव से आ रही है जहां अपराधियों ने घर में घुसकर जमीन कारोबारी सुनील साव को गोली मारकर हत्या कर दी है। इस दौरान सुनील साव की नतिनी को भी गोली लगी है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


मिली जानकारी के मुताबिक सुनील साव अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी बीच बाइक सवार अपराधी आए और अंधाधूंध  फायरिंग करने लगे। जिसमे सुनील साव को चार गोली लग गयी और वे जमीन पर गिर गये। वही उनके साथ मौजूद नतिनी को भी गोली लग गयी। जिसके बाद अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। सुनील साव और उनकी नतिनी को ग्रामीणों से आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान सुनील साव की मौत हो गई। जबकि नतिनी की हालत गंभीर बनी हुई है। 


 वही घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने बिहटा-पाली मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने  पुलिस की गाड़ी को भी अपना निशाना बनाया और गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। लोगों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।

बिहटा में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घर के पास ही मारी 7 गोलियां  

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता