ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

विधानसभा के सेक्शन ऑफिसर के बेटे के साथ लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

PATNA : बिहार में इन दिनों बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. राजधानी पटना में भी आये दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. ताजा मामला पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके का है. बा

विधानसभा के सेक्शन ऑफिसर के बेटे के साथ लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. राजधानी पटना में भी आये दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. ताजा मामला पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके का है. बाइक सवार बेखौफ बदमाश बिहार विधानसभा के सेक्शन ऑफिसर के बेटे से रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है.


मामला राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके का है. राजवंशी नगर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के ब्रांच से रुपये निकाल कर ले जा रहे एक शख्स से लूट की घटना हुई है. दरअसल बदमाशों ने जिस युवक को निशाना बनाया है, वो बिहार विधानसभा के प्रशाखा पदाधिकारी उमा शंकर यादव के बेटे हैं. इस घटना के संबंध में सेक्शन ऑफिसर उमा शंकर यादव ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि शुक्रवार को उनके बेटे हिमांशु आनंद (17) सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया से रुपये निकाल कर आ रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधी उनसे रुपये लूटकर फरार हो गए. 


प्रशाखा पदाधिकारी उमा शंकर यादव ने इस घटना के संबंध में शास्त्रीनगर थाना में शिकायत की है. शास्त्रीनगर के थानेदार के मुताबिक बिहार विधानसभा के लोक लेखा समिति में एस. ओ. के पद पर कार्यरत उमा शंकर यादव ने उनके बेटे के साथ उनके बेटे के साथ हुई लूट की घटना को लेकर शिकायत की है. थानेदार ने बताया कि 9 हजार रुपये की लूट हुई है. अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है.


पीड़ित हिमांशु आनंद (17) का कहना है कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उनमें से एक शख्स पहले से बैंक में मौजूद था. जैसे ही वह पैसा लेकर अपनी बाइक से निकले, वे लोग रुपये लूटकर भाग निकले.

टैग्स