ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार STF के हत्थे चढ़े कुख्यात मुखिया समेत चार बदमाश, अलग-अलग जिलों से स्पेशल टीम ने दबोचा

PATNA: बिहार में अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बिहार एसटीएफ की टीम ने अगल अलग जिलों में छापेमारी कर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन

बिहार STF के हत्थे चढ़े कुख्यात मुखिया समेत चार बदमाश, अलग-अलग जिलों से स्पेशल टीम ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बिहार एसटीएफ की टीम ने अगल अलग जिलों में छापेमारी कर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों ने विभिन्न जिलों में पुलिस की नाक में दम कर रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने गया, सीवान और समस्तीपुर में यह कार्रवाई की है।


बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गया के कुख्यात और फरार अपराधी उमेश पहलवान उर्फ मुखिया और उसके भाई ब्रह्मदेव कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, एसटीएफ ने दूसरी कार्रवाई सीवान के महाराजगंज में की है, जहां से STF  की टीम ने वांटेड अपराधी बाघा नट उर्फ आजाद नट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


इसके साथ ही समस्तीपुर में कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने कुख्यात अपराधी रौशन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी मूल रूप से बेगूसराय के खुदावनपुर का रहने वाला है लेकिन दरभंगा में रहकर यह वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार अपराधियों की विभिन्न मामलो में पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। फिलहाल गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस और एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है।