ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार सिपाही भर्ती घोटाला: पेपर लीक मामले में EOU का बड़ा एक्शन, पूर्व DGP सिंघल के ठिकानों पर रेड

PATNA: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में पूर्व डीजीपी एवं केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तत्कालीन अध्यक्ष एसके सिंघल समेत पूरा पर्षद संदेह के घेरे म

बिहार सिपाही भर्ती घोटाला: पेपर लीक मामले में EOU का बड़ा एक्शन, पूर्व DGP सिंघल के ठिकानों पर रेड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में पूर्व डीजीपी एवं केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तत्कालीन अध्यक्ष एसके सिंघल समेत पूरा पर्षद संदेह के घेरे में आ गया है। इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने करीब सात घंटे तक पर्षद के कार्यालयों को खंगाला।


आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पूर्व DGP के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के 5, हार्डिंग रोड व बैक हार्डिंग रोड, पटना स्थित दोनों कार्यालयों को खंगाला। इस दौरान कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल समेत कई उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए, जिनकी जांच की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई ने कई महत्वपूर्ण कागजातों को जब्त किया है।


बता दें कि पिछले साल 1 अक्टूबर को बिहार में सिपाही भर्ती की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान पटना में प्रश्न पत्र लीक का भी मामला सामने आया था। जिसके बाद पेपर लीक में शामिल गैंग को गिरफ्तार किया गया था। 6 अभ्यर्थियों को आंसर की से नकल करते पकड़ा गया था। जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इस मामले में अबतक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और इओयू मामले की जांच में जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता