ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार : सिपाही भर्ती शारीरिक परीक्षा में 12 फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई

PATNA : सरकारी नौकरियों में सेटिंग का खेल कोई नया नहीं है, अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला बिहार में चल रहे सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ा हुआ है। पटना के गर्दनीबाग मे

बिहार : सिपाही भर्ती शारीरिक परीक्षा में 12 फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : सरकारी नौकरियों में सेटिंग का खेल कोई नया नहीं है, अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला बिहार में चल रहे सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ा हुआ है। पटना के गर्दनीबाग में सोमवार को आयोजित कॉन्स्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान 12 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए हैं।


गिरफ्तार अभ्यर्थियों ने स्कॉलर की मदद से कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन जब इनके हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान मिलाए गये तो वे मैच नहीं किए जिसके कारण सभी पकड़े गए। गिरफ्तार सभी 12 अभ्यर्थियों को गर्दनीबाग थाने के हवाले कर दिया गया।


गिरफ्तार सभी 12 अभ्यर्थी पटना और उसके आसपास के इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गर्दनीबाग में सिपाही भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान जांच में अबतक 90 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। पकड़े गए अभ्यर्थियों को छुड़ाने के लिए उनके परिजन देर रात तक गर्दनीबाग थाने का चक्कर लगाते रहे।


पुलिस की मानें तो भर्ती आयोग के द्वारा 12 फर्जी अभ्यर्थियों को भेजा गया है, जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि गर्दनीबाद थाना क्षेत्र में आयोजित सिपाही भर्ती के शारीरिक परीक्षा में सोमवार को 1371 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के दौरान 12 अभ्यर्थियों का हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान मैच नहीं कर रहा था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।