ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: शराब तस्करी रोकने को सड़क से नदियों तक ड्रोन से होगी निगरानी, हर 50 किमी पर तैनात रहेगा गश्ती दल

PATNA : शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर मद्यनिषेध विभाग ने बड़े एक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया है. शराब की तस्करी रोकने को हर 50 किमी पर गश्ती दल की तैनाती की ज

बिहार: शराब तस्करी रोकने को सड़क से नदियों तक ड्रोन से होगी निगरानी, हर 50 किमी पर तैनात रहेगा गश्ती दल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर मद्यनिषेध विभाग ने बड़े एक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया है. शराब की तस्करी रोकने को हर 50 किमी पर गश्ती दल की तैनाती की जा रही है. नाव और मोटर बोट से नदियों में भी पेट्रोलिंग शुरू की गई है. यह जानकारी सोमवार को उत्‍पाद आयुक्‍त बी. कार्तिकेय धनजी ने संवाददाता सम्मेलन में दी.


बता दें यह गश्ती दल सड़क से लेकर नदियों तक शराब की तस्करी पर गहरी नजर रखेगा. नदियों से की जा रही शराब तस्करी को रोकने वाले गश्ती दल को विशेष रुप से नाव और मोटरबोट दिया जायगा. अवैध शराब कहां बनायी जा रही है, इसका पता ड्रोन से लगाया जायेगा. वहीं उत्पाद आयुक्त ने बताया कि छापेमारी अभियान तेज करने और विभाग को सशक्त बनाने के लिए बिहार पुलिस विभाग से तीन डीएसपी, 11 इंस्पेक्टर, 104 दरोगा और 244 सिपाही की प्रतिनियुक्त का निवेदन किया गया है. साथ ही पुलिस विभाग में प्रतिनियुक्त होम गार्ड और सैप बलों को आवश्कतानुसार मद निषेध विभाग में वापस प्रतिनियुक्त की जा रही है.


उन्होंने बताया कि शराब पीने वालों की धर-पकड़ तेज करने के लिए विभाग ने पर्याप्त संख्या में ब्रेथ एनालाइजर की खरीद की निविदा निकाली है. इसे हर गश्तीदल को उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही गुप्त सूचना देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हे इनाम दिया जायेगा. इसके लिए जिलों को पर्याप्त राशि का आवंटन किया जा रहा है. जिलों में छापेमारी और गश्ती के लिए गाड़ी और इंधन की व्यवस्था की जा रही है. 


उत्पाद आयुक ने बताया कि सभी जिलों, खासकर पटना जिले में होम डिलिवरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन से एक्शन प्लान मांगा गया है. जहां पिछले दिनों अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने प्रशासन के साथ बैठक भी की.


टैग्स