ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार: शादी में कम दहेज मिलने से नाराज था पति, अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। दो साल पहले ही बड़े धूमधाम के साथ शादी हुई थी। शादी में मन मुताबिक दहेज देने के बावजूद ससुराल व

बिहार: शादी में कम दहेज मिलने से नाराज था पति, अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। दो साल पहले ही बड़े धूमधाम के साथ शादी हुई थी। शादी में मन मुताबिक दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित किया करते थे और आखिरकार उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना पटना के मनेर थाना क्षेत्र के भिखाबांध दयालचक की है।


दरअसल,पटना के ही दनाड़ा विक्रम के रहने वाले ललन साव ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी मनेर भिखाबांध दयालचक के निवासी बबन साव के बेटे विक्की के साथ दो साल पहले बड़े ही धूमधाम से की थी। शादी के कुछ महीनों के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रियंका को प्रताड़ित करने लगे। पति और ससुराल के लोग प्रियंका पर और दहेज लाने का दबाव बनाते थे।


इसी बीच एत दिन ससुराल वालों ने मार पीटकर कर प्रियंका को घर से निकाल दिया। काफी मान मनव्वौल के बाद ससुराल वाले माने और उसे फिर से घर में वापस लिया। इसके बाद भी प्रताड़ित करने का सिलसिला नहीं थमा। रविवार की रात मायके वालों को खबर मिली कि प्रियंका की तबीतय खराब है। मायके वाले जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो पता चला की वह अस्पताल में है। जब अस्पताल गए तो बताया गया कि उसकी मौत हो गई है।


इसके बाद मृतका के परिजनों ने मनेर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है और परिवार के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है।