ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: ससुर के प्यार में दिवानी हुई बहू, पति और बच्चों को छोड़ हो गई फरार, पति ने उठा लिया खौफनाक कदम

PATNA: राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। घटना परसा बाजार थाना क्षेत्र के कुरथौल इलाके की है। यहां दो बच्चों की मां अपने चाचा ससुर के साथ फरार हो गई

बिहार: ससुर के प्यार में दिवानी हुई बहू, पति और बच्चों को छोड़ हो गई फरार, पति ने उठा लिया खौफनाक कदम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। घटना परसा बाजार थाना क्षेत्र के कुरथौल इलाके की है। यहां दो बच्चों की मां अपने चाचा ससुर के साथ फरार हो गई। महिला का अपने चाचा ससुर के साथ अवैध संबंध था। इसी बीच महिला पति और बच्चों को छोड़ चाचा ससुर के साथ गांव से फरार हो गई। इधर, परेशान पति थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाने के बाद घर पहुंचा तो जहर खाकर आत्महत्या कर ली।


बताया जा रहा है कि मृतक कुंदन सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुरथौल में रहता था। रिश्ते में चाचा लगने वाले गांव के ही जसवंत सिंह का कुंदन सिंह के घर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान कुंदन की पत्नी और जसवंत सिंह के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। जब नजदीकियां बढ़ी तो दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों का किसी न किसी बहाने मिलने शुरू हुआ तो गांव में दोनों के अवैध संबंध की चर्चा होने लगी।


इसी बीच महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़ चाचा ससुर जसवंत सिंह के साथ फरार हो गई। जिसके बाद परिशान पति ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों की मानें तो थाने से लौटने के बाद से ही महिला का पति कुंदन सिंह काफी परेशान था और इसी हताशा में आकर उसने जहर खा लिया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने महिला और उसके प्रेम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश में जुट गई है।