ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार पुलिस के चौंकाने वाले आंकड़े.. एक साल में किडनैपिंग के 10 हजार से अधिक मामले, कई मामलों में हत्या

PATNA : बिहार में एक बार फिर अपहरण वाला दौर शुरू हो गया है. नीतीश कुमार के सुशासन वाले राज में भी अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि बिहार पुलिस ने

बिहार पुलिस के चौंकाने वाले आंकड़े.. एक साल में किडनैपिंग के 10 हजार से अधिक मामले, कई मामलों में हत्या
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर अपहरण वाला दौर शुरू हो गया है. नीतीश कुमार के सुशासन वाले राज में भी अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि बिहार पुलिस ने अपहरण केस के जो आंकड़े दिए हैं, वह बेहद चौंकाने वाले हैं. बिहार पुलिस के आंकड़े बता रहे हैं कि बिहार में वर्ष 2021 में अपहरण के 10205 मामले सामने आये हैं. 


इसमें फिरौती के लिए अपहरण के मामले में सबसे कम हैं. सबसे ज्यादा अपहरण प्रेम प्रसंग और शादी मामले में हुए हैं. फिरौती के लिए सबसे कम 36 है. जबकि 70 फीसद मामलों में प्रेम प्रसंग है. जबकि अन्य मामलों में सामान्य अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई. इसमें भी कई मामले में बाद में फर्जी निकले.


एक न्यूज़ वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक सूबे में 10205 केस में 3241 अपहरण मामले सामने ऐसे आए, जिसमें प्रेम प्रसंग में अपहरण हुआ. इसमें सबसे अधिक फरवरी में 300 और मार्च में 320 केस हुआ. जबकि 7 मामले फर्जी पाये गए हैं. वहीं सामान्य अपहरण के 2477 केस दर्ज हुए, जिसमें 22 मामले फर्जी निकल गए. इसमें पुलिस ने कई मामलों का उद्भेदन भी कर दिया.


हालांकि बिहार में सामान्य अपहरण के साथ ही फिरौती के लिए अपहरण का आंकड़ा सबसे कम रहा. 37 में सिर्फ एक मामला फर्जी पाया गया. जबकि 36 मामलों में फिरौती के लिए अपहरण हुआ था. वहीं सूबे में अपहरण के बाद हत्या के 118 मामले सामने आए. इसमें एक कांड फर्जी निकल गया. जबकि 177 मामले पुलिस रिकार्ड में दर्ज किये गए.