ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार : पेंशन दिलाने के नाम पर सीनियर ऑडिटर लेता था घूस, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

PATNA : लखनऊ से पटना पहुंची सेंट्रल कमांड इंटेलिजेंस बटालियन ने दानापुर कैंट से सेना के एक वरीय ऑडिटर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑडिटर पेंशन कार्यालय में एक रि

बिहार : पेंशन दिलाने के नाम पर सीनियर ऑडिटर लेता था घूस, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लखनऊ से पटना पहुंची सेंट्रल कमांड इंटेलिजेंस बटालियन ने दानापुर कैंट से सेना के एक वरीय ऑडिटर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑडिटर पेंशन कार्यालय में एक रिटायर्ड आर्मी हवालदार से 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था इसी दौरान सेंट्रल कमांड इंटेलिजेंस की टीम ने उसे धर दबोचा। सेंट्रल कमांड इंटेलिजेंस की इस कार्रवाई के दौरान दानापुर पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।


दरअसल, पूरा मामला सेवानिवृति के पैसों से जुड़ा है। दानापुर थाना क्षेत्र के न्‍यू ताराचक निवासी शैलेश कुमार जनवरी महीने में सेना से सेवानिवृत हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें ग्रेच्यूटी का 1.92 लाख रुपया निकालना था। सेना के लेखा कार्यालय के सीनियर ऑडिटर धनंजय कुमार ने पैसा निकलवाने के नाम पर शैलेश कुमार से 10 हजार रुपए की मांग की थी। काम करने के एवज में ऑडिटर लगातार पैसों के लिए रिटायर्ड हवालदार पर दबाव बना रहा था।


परेशान सेवानिवृत हवालदार ने इस बात की शिकायत सेंट्रल कमांड इंटेलिजेंस बटालियन लखनऊ से की। घूसखोरी का मामला संज्ञान में आते ही सेंट्रल कमांड इंटेलिजेंस की टीम हरकत में आई और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए टीम ने जाल बिछाया। आरोपी सीनियर ऑडिटर धनंजय कुमार लेखा कार्यालय के पास पीड़ित हवालदार से 10 हजार रुपए ले रहा था तभी सेंट्रल कमांड इंटेलिजेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा।