ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : पटना में शराबी पिता गिरफ्तार, बेटी ने ही कॉल कर पुलिस को बुलाया, नशे में पत्नी के साथ करता था मारपीट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां एक बेटी ने अपने शराबी पिता को पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा दिया। मामला दीघा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर

बिहार : पटना में शराबी पिता गिरफ्तार, बेटी ने ही कॉल कर पुलिस को बुलाया, नशे में पत्नी के साथ करता था मारपीट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां एक बेटी ने अपने शराबी पिता को पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा दिया। मामला दीघा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 


जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 3 बजे किसी लड़की ने दीघा थाने की पुलिस को फोन किया। लड़की काफी घबराई हुई थी। लड़की ने फोन रिसीव करने वाले पुलिसकर्मी से जल्द से जल्द पहुंचने के गुहार लगाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की के बताए पते पर तुरंत पहुंच गई।


पीड़ित लड़की ने अपने पिता पर शराब के नशे में उसकी मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस आरोपी पिता प्रवीण कुमार चौधरी को अपने साथ थाने ले गई। प्रवीण कुमार चौधरी की थाने में ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे को गिरफ्तार कर लिया।


दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रवीण किसी इंजीनियर के यहां ड्राइवर का काम करता है और कुर्जी इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है। प्रवीण अक्सर शराब पीने के बाद अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता थाै। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।