ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: परिवार शादी में गया तो बिगड़ी भाई की नीयत, बदमाशों के साथ मिलकर लूट लिया अपना ही घर

PATNA: पटना पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया है। बीते 26 जनवरी को एक कारोबारी के घर से करीब 30 लाख की संपत्ति की लूट हो गई थी। वारदात वाले दिन पीड़ित कारोबारी और

बिहार: परिवार शादी में गया तो बिगड़ी भाई की नीयत, बदमाशों के साथ मिलकर लूट लिया अपना ही घर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया है। बीते 26 जनवरी को एक कारोबारी के घर से करीब 30 लाख की संपत्ति की लूट हो गई थी। वारदात वाले दिन पीड़ित कारोबारी और उनका पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। कारोबारी के घर में नहीं होने की जानकारी मिलते ही पड़ोसी ने ही लूट की साजिश रच दी और तीन घंटे में ही पूरा घर लूट लिया। लूट की इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि कारोबारी का मौसेरा भाई था। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित लल्लू बाबू का कूचा मोहल्ला की है।


दरअसल, एल्युमिनियम कारोबारी मिथिलेश जायसवाल के घर 26 जनवरी को हुई लूट कांड मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। लूट के इस वारदात को एलुमिनियम कारोबारी के मौसेरे भाई विनोद कुमार ने अपराधियों के साथ मिल कर अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में विनोद कुमार के साथ अन्य पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस लूट के मामले में दो महिलाएं भी शामिल थीं। 


बता दें कि, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लुटेरों के पास से 100 ग्राम आभूषण, 1 किलो चांदी का आभूषण, 2 लाख 70 हजार कैश के साथ दो मोबाइल बरामद किया है। पूरे मामले पर पटना पूर्वी के सिटी एसपी संदीप कुमार ने बताया कि, 26 जनवरी की देर रात कारोबारी मिथिलेश जायसवाल के घर भीषण लूट कांड हुई थी जो कि उनके अपने मौसेरे भाई और पड़ोसी विनोद कुमार ने किया था। जिसमें उसने अपराधियों की मदद भी ली थी। 


सिटी एसपी ने बताया कि कारोबारी का परिवार जब शादी समारोह में शामिल होने सगुना मोड़ चले गए। तभी उनके मौसेरे भाई विनोद कुमार उर्फ बालों ने अपराधियों से संपर्क किया और महज 3 घंटे के अंदर ही भीषण लूट कांड की घटना को अंजाम दे दिया।कारोबरी ने घर पर पहरा देने के लिए तीन मजदूरों को रखा था जिसे अपराधियों ने हथियार दिखा कर डरा दिया। साथ ही सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधी गोविंद कुमार उर्फ गुम्मा और विजय कुमार उर्फ कादर खान कुख्यात अपराधी हैं, जो पूर्व में भी कई अपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।


लूट की खुलासा करते हुए सिटी एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने स्वर्ण आभूषण किसी अपराधी की पत्नी और उनके संबंधी को रखने के लिए दे दिया था। उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी ने बताया की लूट का स्वर्ण आभूषण कुछ सोनार को भी बेंचे गए हैं। आभूषण खरीदने वाले कुछ सोनार के नाम सामने आए हैं। जल्द ही उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस लूटे गए अन्य स्वर्ण आभूषण की बरामदगी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता