ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : पंचायत समिति पति को मारी गोली, बदमाशों ने लूट के दौरान कमर में मारी गोली

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर हर रोज गोलीबारी, छिनतई, हत्या की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मु

बिहार : पंचायत समिति पति को मारी गोली, बदमाशों ने लूट के दौरान कमर में मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर हर रोज गोलीबारी, छिनतई, हत्या की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने पंचायत समिति पति को गोली मार दी। बदमाशों ने लूट के दौरान उन्हें दो गोली मार दी। अपराधी मोबाइल फोन और रुपये लूट कर फरार हो गए।  घायल को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दरअसल,  ज़िले के पारू थाना क्षेत्र के धरफरी पंचायत के पंचायत समिति पति 46 वर्षीय राजेंद्र राय साहेबगंज थाना क्षेत्र के बेल्थी गाँव जा रहे थे। वहां उनके संबंधी के बेटी की शादी थी। इस दौरान ये लोग जैसे ही वो मोहम्मदपुर चौक के समीप पहुंचे तो पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद उनका मोबाइल और पैसा लूट लिया। विरोध करने पर ताबतोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। 


इस घटना में पंचायत समिति पति को पहली गोली उनके बाएं हाथ पर लगी है। वहीं दूसरी गोली उनके कमर में लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगो की भीड़ लग गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुँची। घायल राजेन्द्र राय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ नाजुक स्थिति में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


इधर, इस पुरे मामले में देवरिया थाना अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें धरफरी पंचायत समिति पति को दो गोली लगी है। एक गोली उनके हाथ मे लगी है। वही दूसरी गोली कमर में लगी है। उनको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आस पास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।