ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: मणिपुर में बिहार के दो मजदूरों की हत्या, मंत्री ने अधिकारियों से की बात...केंद्र से कार्रवाई की मांग

Bihar News: मणिपुर में बिहार के दो मजदूरों की हत्या कर दी गई है. मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार शाम अज्ञात हमलावरों ने दो बिहार के मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की प

Bihar News: मणिपुर में बिहार के दो मजदूरों की हत्या, मंत्री ने अधिकारियों से की बात...केंद्र से कार्रवाई की मांग
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: मणिपुर में बिहार के दो मजदूरों की हत्या कर दी गई है. मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार शाम अज्ञात हमलावरों ने दो बिहार के मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के 18 वर्षीय सुनेलाल कुमार और 17 वर्षीय दशरथ कुमार के रूप में हुई है।  

घटना की जानकारी मिलते ही बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री, संतोष कुमार सिंह ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने मणिपुर और दिल्ली के संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और मृतक मजदूरों के पार्थिव शरीर को सुरक्षित वापस लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने इस घटना को दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा बिहार सरकार अपने मजदूरों की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। मंत्री ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।