ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: नहीं मानी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने मनाने के लिए अपनी मौत का कर दिया LIVE

DESK: दिल को दहला देने वाली घटना पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र का है। जहां नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा

बिहार: नहीं मानी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने मनाने के लिए अपनी मौत का कर दिया LIVE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:  दिल को दहला देने वाली घटना पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र का है। जहां नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही इलाके के लोग भी सकते में हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक युवक अपनी गुस्साईं प्रेमिका को वीडियो कॉल करके मना रहा था लेकिन वो मानने को तैयारी नहीं थी। फिर युवक को लगा कि शायद गले में फंदा देखकर वो मान जाएगी। उसने गले में फंदा फंसा लिया और कहने लगा कि यदि नहीं मानोगी तो आत्महत्या कर लेंगे। 


युवक की धमकी को प्रेमिका ने गंभीरता से नहीं लिया और अचानक युवक के हाथ से मोबाइल छूट गया उसे पकड़ने के लिए वह टेबल से नीचे कूद गया। टेबल से कूदते ही गले में लगा फांसी का फंदा कसा गया और उसकी मौत हो गई। लाइव वीडियो देख रही प्रेमिका ने प्रेमी के पड़ोसी को कॉल कर इस बात की जानकारी दी। 


जिसके बाद पड़ोसी ने जब इसकी सूचना लड़के के परिजनों को दी। दौड़े भागे परिजन जब युवक के कमरे में पहुंचे तो वहां की स्थिति को देख पैर तले जमीन खिसक गयी। युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस भी इस मामले को प्रेम प्रसंग मान रही है और घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।