ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में पकड़ी गई 1 करोड़ लीटर शराब, मुजफ्फरपुर, वैशाली और पटना में शराबबंदी फेल !

PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. राज्य में इस कानून को लागू हुए 4 साल से भी अधिक समय बीत गए लेकिन इसके बावजूद भी इस कानून का डर लोगों में या फिर शराब की तस्कर

बिहार में पकड़ी गई 1 करोड़ लीटर शराब, मुजफ्फरपुर, वैशाली और पटना में शराबबंदी फेल !
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. राज्य में इस कानून को लागू हुए 4 साल से भी अधिक समय बीत गए लेकिन इसके बावजूद भी इस कानून का डर लोगों में या फिर शराब की तस्करी करने वालों में नहीं दिख रहा है. बिहार सरकार के आंकड़े के मुताबिक इस साल 2020 में टोटल 1 करोड़ लीटर से अधिक शराब पकड़ी गई. जिसमें 33 लाख लीटर देसी और 71.66 लाख लीटर विदेशी शराब शामिल है. 


बिहार पुलिस और मद्य निषेध इकाई ने नवंबर महीने तक 1.04 करोड़ लीटर शराब पकड़ी है. आंकड़े के मुताबिक बिहार में हर घंटे औसत 1341 लीटर अवैध शराब पकड़ी जा रही है. यानी कि हर एक मिनट में 22 लीटर शराब पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम मिलकर पकड़ती है. दिसंबर में मद्य निषेध विभाग की उत्पाद की टीम ने छापेमारी कर 95534 लीटर शराब जब्त की है.


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक शराब मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण और गोपालगंज जिले से पकड़ी गई. मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक 8,39,047 लीटर, वैशाली जिला से 7,38,771 लीटर, सारण से 7,10,635 लीटर,  गोपालगंज से 6,85,905 लीटर और पटना से  6,47,541 लीटर शराब जब्त की गई. रेलवे जोन की अगर बात करें तो जमालपुर रेल जोन से 1.17 लाख लीटर, पटना रेल जोन से 83327 लीटर, मुजफ्फरपुर रेल जोन से 40,467 लीटर और कटिहार 20565 रेल जोन से लीटर शराब पकड़ी गई.


मद्य निषेध विभाग की उत्पाद टीम ने सिर्फ दिसंबर महीने में 7111 जगहों पर छापेमारी कर 95,534 लीटर शराब जब्त की है. इसमें 42,913 लीटर देसी और 52,621 लीटर विदेशी शराब शामिल है. इस दौरान टीम ने 615 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. 

टैग्स