ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में LJP के प्रमुख नेता का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांग रहे हैं अपहर्ता

PATNA : पूर्णिया में लोजपा के प्रमुख नेता का अपहरण कर लिया गया है. लोक जनशक्ति पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल उरांव को अगवा कर लिया गया है. अपहर्ताओं ने उनक

बिहार में LJP के प्रमुख नेता का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांग रहे हैं अपहर्ता
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पूर्णिया में लोजपा के प्रमुख नेता का अपहरण कर लिया गया है. लोक जनशक्ति पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल उरांव को अगवा कर लिया गया है. अपहर्ताओं ने उनके परिजनों से 10 लाख रूपये फिरौती मांगी है. पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है लेकिन अपहर्ताओं का सुराग नहीं मिल रहा है. 


पूर्णिया में हुआ अपहरण
अपहरण की ये घटना पूर्णिया में हुई है. पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास रहने वाले लोक जनशक्ति पार्टी के नेता अनिल उरांव का अपहरण कर लिया गया है. अनिल उरांव पिछले दो विधानसभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार थे. वे लोजपा आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में वे कटिहार के मनिहारी विधानसभा से चुनाव लड़े थे. 2015 में भी वे मनिहारी से ही उम्मीदवार थे. अनिल उरांव पूर्णिया जिले के बेला रिकाबगंज पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं.


परिजनों के मुताबिक अनिल उरांव गुरूवार की दोपहर से ही गायब हैं. परिजनों ने उन्हें तलाशने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. उनके करीबी लोगों के मुताबिक गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे अनिल अपने भतीजे के साथ घर से निकले थे. भतीजे ने उनके कहे मुताबिक उन्हें घर से कुछ दूर आगे छोड़ दिया था. उसके बाद से वे वापस नही लौटे.


10 लाख की फिरौती मांगी
गुरूवार की देर रात अपहर्ताओं का फोन कॉल उनके परिजनों को आया. इसमें अनिल उरांव को छोड़ने के लिए 10 लाख रूपये की फिरौती की मांग की गयी थी. अपहर्ताओं ने अनिल उरांव के मोबाइल से ही फोन कर फिरौती की मांग की थी. परिजनों ने बताया कि उन्हें धमकी दी गयी कि अगर पैसे नहीं दिये गये तो अनिल उरांव की हत्या कर दी जायेगी.


इसके बाद परिजनों ने पुलिस को अनिल उरांव के अपहरण औऱ फिरौती मांगे जाने की सूचना दी. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह फिर से फोन कॉल आया औऱ फिरौती की मांग की गय़ी. अपहर्ताओं ने वह जगह भी बतायी जहां पैसे लेकर आना था. लोग वहां गये लेकिन अपहर्ता नहीं मिले. उधर पूर्णिया पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर छानबीन की जा रही है.

टैग्स