ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार में गजब चोरी: रोड पर बाइक लगाकर खेत में शौच कर रहा था युवक, आंखों के सामने से मोटर साइकिल ले भागे चोर

PATNA: बिहार में चोरों का हौंसला कितना बुलंद है, इसकी खबरें रोज आ रही हैं। पटना और मुजफ्फरपुर में चोर पूरा का पूरा मोबाइल टावर ही चुरा ले गये। अब चोरों का एक नया कारनामा सामने आया

बिहार में गजब चोरी: रोड पर बाइक लगाकर खेत में शौच कर रहा था युवक, आंखों के सामने से मोटर साइकिल ले भागे चोर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में चोरों का हौंसला कितना बुलंद है, इसकी खबरें रोज आ रही हैं। पटना और मुजफ्फरपुर में चोर पूरा का पूरा मोबाइल टावर ही चुरा ले गये। अब चोरों का एक नया कारनामा सामने आया है। बेखौफ और बेलगाम चोर ने एक युवक की आंखों के सामने से उसकी बाइक चुरा ली। युवक सड़क पर बाइक लगाकर बगल के खेत में शौच कर रहा था, इसी दौरान चोर उसकी बाइक लेकर रफू चक्कर हो गये।


ये घटना बिहार के भागलपुर जिले में हुई है. भागलपुर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ और बिज्जीखरबा के बीच स्थित बहियार गांव में ये घटना हुई है. चोरों के हाथों अपनी मोटर साइकिल गंवाने वाले युवक संजय यादव ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है. इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।


युवक संजय कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वह बेलहर थाना क्षेत्र के चित्रसेन गांव का रहने वाला है और टेंट हाउस में काम करता है. युवक ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल को वह टेंट हाउस में ड्यूटी करने के बाद अपने गांव वापस लौट रहा था. इसी दौरान उसे शौच जाने की जरूरत महसूस हुई. संजय यादव ने बताया कि उसने जिलेबिया मोड़ के आगे सड़क पर नहर किनारे अपनी हीरो ग्लैमर बाइक खड़ी कर दी और पास के ही खेत में जाकर शौच करने लगा।


युवक ने बताया कि वह खेत में शौच कर ही रही इस बीच कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और अपने पास से नकली चाबी निकाल कर बाइक को स्टार्ट कर लिया. बाइक स्टार्ट होने की आवाज सुनकर संजय यादव ने उस ओर देखा तो पाया कि चोर उसकी बाइक पर सवार हो गये थे. वह खेत से अपनी बाइक की ओर दौडा लेकिन वह जब तक दौड़ कर सड़क पर पहुंचा, तब तक चोर बाइक लेकर फरार हो चुके थे. युवक ने बेलहर थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बेलहर के थानेदार राजेश कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

टैग्स