ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार में शेल्टर होम पार्ट-2 : पटना से लड़कियों को अनैतिक काम के लिए भेजा जाता था

PATNA : बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को अभी लोग भूले भी नहीं है कि पटना के गायघाट स्थित शेल्टर होम से लड़कियों को सप्लाई किए जाने का नया मामला सामने आया है। ग

बिहार में शेल्टर होम पार्ट-2 : पटना से लड़कियों को अनैतिक काम के लिए भेजा जाता था
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को अभी लोग भूले भी नहीं है कि पटना के गायघाट स्थित शेल्टर होम से लड़कियों को सप्लाई किए जाने का नया मामला सामने आया है। गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह से निकली एक लड़की ने अधीक्षक के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का कहना है कि यहां रह रही लड़कियों को नशे का इंजेक्शन देकर अवैध कारोबार में जाने के लिए मजबूर किया जाता है। जो लड़की अनैतिक काम में साथ नहीं देती उसे प्रताड़ित किया जाता है और खाना तक नहीं दिया जाता। उत्तर रक्षा गृह से बाहर निकली यह लड़की आरोप लगाने के बाद वहां वापस जाने को तैयार नहीं दिखी। इस लड़की का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। 


दरअसल उत्तर रक्षा गृह से निकली इस लड़की को लेकर एक संस्था थाने पहुंची थी। महिला थाना में लड़की की शिकायत पर एफआईआर तो दर्ज नहीं हुई है लेकिन पुलिस को शिकायत जरूर मिली है। लड़की की तरफ से आरोप लगाए जाने के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप की स्थिति है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक के राजकुमार के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा। उधर इस मामले में आरोप लगाने वाली लड़की को पुलिस ने बालिका गृह भेजने की बजाय संस्था के हवाले कर दिया है। वायरल वीडियो में लड़की आरोप लगा रही है उत्तर रक्षा गृह में एक बांग्लादेशी महिला को मरने के लिए मजबूर कर दिया गया। कई बार फर्जी परिजन बनाकर पैसे लेकर महिलाओं और लड़कियों को भेज दिया जाता है। आपको बता दें कि गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह में कुल 255 महिलाएं या लड़कियां रह रही हैं। 


लड़की ने यह गंभीर आरोप तो उत्तर रक्षा गृह के अधीक्षक वंदना गुप्ता के ऊपर लगाए हैं। उसके मुताबिक नशे का इंजेक्शन देखकर गलत काम के लिए लड़कियों को बाहर जाने पर मजबूर किया जाता है। लड़की को तब तक का प्रताड़ित किया जाता है जब तक वह अनैतिक काम के लिए तैयार नहीं हो जाती। उधर इस पूरे आरोप पर अधीक्षक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विभाग इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है हालांकि अब तक यह नहीं स्पष्ट किया गया है कि जांच किस स्तर की कराई जाएगी।