ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में एक दिन में 4 महिलाओं के साथ रेप, 184 बलात्कारियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

PATNA : बिहार में इस साल दिनों-दिन महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ीं. सूबे में एक दिन में औसतन चार-चार महिलाओं के साथ रेप की वारदात ही. पटना पुलिस मुख्यालय की ओर से जा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इस साल दिनों-दिन महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ीं. सूबे में एक दिन में औसतन चार-चार महिलाओं के साथ रेप की वारदात ही. पटना पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सालाना रिपोर्ट के मुताबिक इस साल नवंबर महीने तक पुलिस ने बलात्कार के कुल 1375 मामले दर्ज किये. पुलिस की ओर से जारी किये गए इस आंकड़े के मुताबिक बिहार भर में एक महीने में 125 और एक दिन में लगभग 4 महिलाओं की अस्मत लूटी गई. महिला सुरक्षा बिहार के अंदर एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है.


184 बलात्कारियों को पुलिस ने किया अरेस्ट
बलात्कार के मामले में पुलिस ने भी तत्परता से कार्रवाई की. मुख्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने 184 बलात्कारियों को अरेस्ट किया. पुलिस मुख्यालय की ओर से जो आंकड़े दिए गए हैं. उसमें कुल 2,29,386 अपराधियों की गिरफ़्तारी की बात की गई है. जिसमें 184 रेपिस्ट शामिल हैं. इस साल नवंबर महीने तक 5,726 कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 14 एनकाउंटर में 10 अपराधी मारे गए. पुलिस ने 3, 126 हथियार जब्त किये गए. जबकि पुलिस ने 15, 795 कारतूस बरामद किये गए.


विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा
बिहार में दिनों-दिन महिलाओं को लेकर हिंसा बढ़ती जा रही है. जो बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है. विपक्ष भी लगातार बढ़ते वारदात को लेकर नीतीश सरकार के ऊपर निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से लेकर राबड़ी देवी तक सबने ट्वीट कर नीतीश सरकार को घेरा. बलात्कार की घटनाओं को लेकर बिहार भर के कई शहरों में छोटे-बड़े संगठनों ने लगातार प्रदर्शन किया. 

टैग्स