ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में चोरों का नया कारनामा, पुल के बाद अब मोबाइल टावर भी उड़ा ले गए शातिर

PATNA: बिहार में कुछ महीनों पहले चोरी की एक ऐसी घटना हुई थी कि लोग हैरान रह गए थे। शातिर चोरों ने रोहतास के नासरीगंज प्रखंड के अमियावर स्थित आरा मुख्य नहर पर बना पुल देखते- देखते ग

बिहार में चोरों का नया कारनामा, पुल के बाद अब मोबाइल टावर भी उड़ा ले गए शातिर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में कुछ महीनों पहले चोरी की एक ऐसी घटना हुई थी कि लोग हैरान रह गए थे। शातिर चोरों ने रोहतास के नासरीगंज प्रखंड के अमियावर स्थित आरा मुख्य नहर पर बना पुल देखते- देखते गायब कर दिया था। साठ फीट लंबे पुल को चोरों ने जेसीबी से उखाड़कर ट्रक से ले भागे थे। अब एक बार फिर चोरों की ऐसी कारनामा सामने आया है जिसे जानकर हर कोई दंग है। इस बार चोरों ने पूरे के पूरे मोबाइल टावर को ही गायब कर दिया है। घटना राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के कच्ची तालाब इलाके की है।


दरअसल, राजधानी पटना के गर्दनीबाग इलाके में टेलीकॉम कंपनी का टावर लगा हुआ था। बिहार में बंद हो चुकी टेलीकॉम कंपनी के टावर का किराया लंबे समय से जमीन मालिक को कंपनी की द्वारा नहीं दी जा रही थी। शुक्रवार को 10-15 लोग मोबाइल टावर के पास पहुंचे और खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए जमीन मालिक को कहा कि कंपनी उन्हें अब किराया देने में सक्षम नहीं है, इसलिए मोबाइल टावर को ले जा रहे हैं।


जमीन मालिक शातिर चोरों के झांसे में आ गया और उसके आंखों के सामने ही चोर पूरा का पूरा मोबाइल टावर खोलकर ले उड़े। जब इस बात की छानबीन की गई तो पता चला कि कंपनी की तरफ से किसी भी अधिकारी को मोबाइल टावर खोलने के लिए नहीं भेजा गया था। चोरी का मामला सामने आने के बाद कंपनी की तरफ से गर्दनीबाग थाने में मामला दर्ज कराया गया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े मोबाइल टावर की चोरी की घटना से हर कोई हैरान है।