ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! मुखिया के सहयोगी के सिर में मारी गोली, सीने पर कट्टा रख फरार हुए अपराधी

SARAN : बिहार में अपराधियों के पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! मुखिया के सहयोगी के सिर में मारी गोली, सीने पर कट्टा रख फरार हुए अपराधी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार में अपराधियों के पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई  और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। एक तरफ राज्य के डीजीपी यह बातें कहते हैं कि अपराधियों को दौड़ा - दौड़ा कर अरेस्ट करें तो दूसरी तरफ अपराधी दौड़ा - दौड़ा कर आमलोगों को दौड़ा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधी ने पहले मुखिया के सहयोगी के सिर में गोली मार हत्या कर डाली उसके बाद सीने पर कट्टा रखकर फरार हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मांझी थाना अंतर्गत ताजपुर फुलवरिया गांव स्थित बांध के समीप बदमाशों ने एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या करने के बाद कट्टा उसके सीने पर रखकर फरार हो गया। सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जिले के मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया गांव निवासी ढोढा साह के 40 वर्षीय पुत्र रंजीत साह के रूप में की गई है। 


वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना को लेकर परिवार वालों में मातम का माहौल बना हुआ है। परिवार वालों ने बताया कि रंजीत स्थानीय मुखिया मनीष सिंह के साथ रहता था। हालांकि हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है।  फिलहाल परिवार वाले भी कुछ कहने से बच रहे हैं। वहीं,  थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। 


इधर, इस घटना को लेकर मृतक के मौसेरे भाई अमित कुमार ने बताया कि बदमाश गोली मारकर हत्या करने के बाद उसके सीने पर कट्टा रखकर भागे हैं। इस मामले में मांझी थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली मारकर रंजीत साह की हत्या हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर अपराधियों की पहचान में जुटी है।  शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।