ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: मोतिहारी और दरभंगा में हत्या, गोपालगंज में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

DESK: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवे आसमान पर है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मोतिहारी में बाइक सवार तीन अपराधियों ने व्यवसायी

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: मोतिहारी और दरभंगा में हत्या, गोपालगंज में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवे आसमान पर है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मोतिहारी में बाइक सवार तीन अपराधियों ने व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। वही दरभंगा में भी युवक की हत्या कर दी गयी है। जबकि गोपालगंज में स्वर्ण कारोबारी को निशाना बनाया गया है। दिनदहाड़े उन्हे गोली मारी गयी है। इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। 


सबसे पहले हम बात मोतिहारी की करते हैं जहां अपराधियों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाइक सवार तीन अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। घटना घोड़ासहन के श्रीपुर की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


वही हत्या की दूसरी वारदात दरभंगा की है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना केवटी के हनुमान नगर गांव की है जहां के रहने वाले मृतक जयदेव यादव और गांव के ही विपिन यादव के साथ विवाद चल रहा था। 4 महीने पहले भी जयदेव पर हमला किया गया था। परिजनों ने हत्या का आरोप विपिन यादव पर लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


गोपालगंज में भी अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वर्ण व्यवसायी को दिनदहाड़े गोली मार दी है। स्वर्ण कारोबारी को 4 से 5 गोलियां लगी हैं। आनन-फानन में घायल कारोबारी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कारोबारी को गोरखपुर रेफर किया गया है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना उच्चकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन के पास की है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।