ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में अपराधी हुए बेखौफ, राजधानी में दिनदहाड़े पूर्व वार्ड पार्षद को गोलियों से किया छलनी

PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर अपराधी अब रात के अंधरे तो दूर दिन के उजाले में भी अपने काले कारनामों को अंजाम दे

बिहार में अपराधी हुए बेखौफ, राजधानी में दिनदहाड़े पूर्व वार्ड पार्षद को गोलियों से किया छलनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर अपराधी अब रात के अंधरे तो दूर दिन के उजाले में भी अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। जिसके कारण लोगों में डर का माहौल बन गया है। इस बीच अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के जक्कनपुर इलाके से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदमाशों ने गोली मारकर एक पूर्व वार्ड पार्षद को गोली मार दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी से जक्कनपुर इलाके में एक पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मार कर दी गयी है। इस घटना में घायल पूर्व वार्ड पार्षद की पहचान  मुन्ना राय के रूप में हुई है।  इनको कुछ बाइक सवार अपराधियों ने इनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से पूर्व वार्ड पार्षद बुरी तरह घायल हो गए और फिलहाल इनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां इनके हालत में थोड़ी सुधार बताई जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, पूर्व वार्ड पार्षद मुन्ना राय सुबह में अपने पिता जी की प्रतिमा की पूजा करने संजयनगर आए हुए थे। उसी दौरान कुछ आज्ञात अपराधी ने इनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए और उसके बाद जब उनको इलाज के लिए अस्पताल से भर्ती करवाया गया और वहां इनका इलाज किया जा रहा है।  


इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर इस ममाले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस टीम का कहना है कि, जल्द अपराधियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।  इसको लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।