ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बिहार : कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव : ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप

PATNA : राजधानी पटना के बिहटा में ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक महिला की बेरहमी से जान ले ली। महिला का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल

बिहार : कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव : ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के बिहटा में ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक महिला की बेरहमी से जान ले ली। महिला का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना बिहटा थानाक्षेत्र के केल्हनपुर गांव की है।


मृतक महिला की पहचान बिहटा के पाली हाल्ट निवासी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक महिला के भाई दीपक कुमार ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप उसके पति समेत सभी ससुराल वालों पर लगाया है।


मृतक महिला के भाई दीपक कुमार ने बताया कि उसकी बहन गुड़िया की शादी तीन साल पूर्व केल्हनपुर गांव निवासी सुद्दू कुमार से हुई थी। शादी के बाद मेरी बहन को एक बेटी हुई लेकिन बेटी जब से पैदा हुई तब से ससुराल वाले ने लगातार मेरी बहन से दहेज में और पैसे को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ मारपीट भी किया करते थे। जिसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में समझौता भी हुआ लेकिन पिछले 7 दिनों से लगातार पैसे के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे।


सोमवार की रात परिजनों को खबर मिली कि गुड़िया की हत्या कर शव को पंखे में फांसी के फंदे से लटका दिया गया है। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात के बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता