ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार की महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप, दोस्त के साथ फिल्म देखकर लौट रही थी घर, दरिंदों ने कर दिया गंदा काम

PATNA : बिहार की एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तमिलनाडु के वेल्लोर में चाकू की नोंक पर बदमाशों ने महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दि

बिहार की महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप, दोस्त के साथ फिल्म देखकर लौट रही थी घर, दरिंदों ने कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार की एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तमिलनाडु के वेल्लोर में चाकू की नोंक पर बदमाशों ने महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला डॉक्टर अपने एक दोस्त के साथ फिल्म देखकर लौट रही थी। उसने घर जाने के लिए शेयरिंग में ऑटो बुक किया था। ऑटो पर पहले से चार लोग सवार थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में पांच लोगों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पांच बदमाशों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।


जानकारी के मुताबिक ऑटो पर सवार पीड़ित महिला डॉक्टर ने ऑटो चालक से हॉस्पीटल की तरफ चलने के लिए कहा। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने रूट बदल दिया और तेज गति से अनजान रास्ते की ओर जाने लगा। महिला डॉक्टर ने जब रूट चेंक करने का कारण पूछा तो आरोपी ड्राइवर ने रास्ता बंद होने की बात कही। 


जबतक पीड़ित महिला कुछ समझ पाती आरोपियों ने सुनसान जगह पर ऑटो रोक दिया और ऑटो पर सवार चार लड़कों और ऑटो चालक ने महिला और उसके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी और बाद में बारी-बारी से पांचों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला डॉक्टर से 40 हजार रुपए कैश और सोने की चेन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।


घटना के बाद महिला डॉक्टर इतनी डर गई की वह तमिलनाडु से बिहार अपने घर चली आई। बिहार आने के बाद उसने वेल्लोर एसपी राजेश कन्नन के पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।