ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार : खाना नहीं देने से नाराज देवर ने ले ली भाभी की जान, खंती से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक देवर ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के दौलतपुर की है। खेत से काम कर लौटने के बाद जब देवर ने भाभी स

बिहार :  खाना नहीं देने से नाराज देवर ने ले ली भाभी की जान, खंती से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक देवर ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के दौलतपुर की है। खेत से काम कर लौटने के बाद जब देवर ने भाभी से खाना मांगा तो उसने खुद से ले लेने की बात कही। यह बात देवर को नागवार गुजरी और उसने पास में पड़ी लोहे की खंती से अपनी भाभी पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौक हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया।


मृतक महिला की पहचान दौलतपुर गांव निवासी नंदकुमार की 45 वर्षीय पत्नी संजू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदकुमार और उसका छोटा भाई राजकुमार काम करने के लिए खेतों में गए थे। इसी दौरान भूख लगने की बात कह घर लौट आया। संजू देवी उस वक्त घर में खाना बना रही थी। हाथ मुंह धोने के बाद जब देवर राजकुमार ने अपनी भाभी संजू देवी से खाना मांगा तो संजू देवी ने खुद से खाना निकाल लेने की बात कही।


संजू देवी की इस बात से नाराज राजकुमार का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जिसके बाद राजकुमार ने लोहे की खंती से संजू देवी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो राजकुमार वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संजू देवी का पति घर पहुंचा और खून से लथपथ पत्नी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही हत्या के आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।