ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

हाजीपुर : नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया, आक्रोशित लोगों ने पुलिस से छीना.. भारी बवाल

PATNA : वैशाली के महनार से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है. महनार थाने के अब्दु

हाजीपुर : नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया, आक्रोशित लोगों ने पुलिस से छीना.. भारी बवाल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : वैशाली के महनार से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है. महनार थाने के अब्दुल्ला चौक के पास से जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया. वहां आक्रोशित लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आक्रोशित भीड़ ने पुलिस से संदिग्ध को छीन लिया और फिर उसकी पिटाई करने लगी. इस दौरान काफी देर तक के मौके पर अफरा-तफरी मची रही है. पुलिस को संदिग्ध और अपनी जान बचाने के लिए एक जगह पर जाकर छिपना पड़ा. इसके बाद नाबालिग के पिता ने किसी तरह हालात पर काबू पाया है.


महनार थाना के अब्दुल्ला चौक से नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले के एक संदिग्ध को जब पुलिस मौके पर पकड़ने गई उस दौरान भारी हंगामा खड़ा हो गया. पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध को हिरासत में लिया. वैसे ही उग्र भीड़ ने पुलिस से संदिग्ध को छीन लिया और इस दौरान आरोपी की जमकर पिटाई करने लगे.  जिससे अफरातफरी मच गयी.


इस दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया और पुलिस के साथ भी मारपीट किए जाने की बात बताई जा रही है. स्थिति बेकाबू होते देख संदिग्ध को गिरफ्तार करने पहुंचे. महनार थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ किसी तरह भीड़ से संदिग्ध को छुड़ाया. उसके बाद पास के एक दुकान में संदिग्ध के साथ खुद और पुलिस बल को बंद कर लिया. जिसके बाद चारों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई. 


जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को बुलानी पड़ी. उसके बाद मौके पर मौजूद पीड़ित लड़की के पिता ने मोर्चा संभाला और पुलिस वाहन पर सवार होकर माइकिंग की और इस दौरान लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की. बताया जाता है कि पुलिस ने जिसे हिरासत में लिया है, उसका नाम दशरथ मांझी है. जो घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा था. उसे मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. फिलहाल लोगों में काफी आक्रोश है. लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने पर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है. पुलिस पूरी तरह चौकस होकर लोगों को समझाने बुझाने में लगी है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता