ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार के तमाम जेलों में एक साथ रेड, बेऊर जेल से दो सिम कार्ड और तंबाकू बरामद

PATNA: गृह विभाग के निर्देश पर आज बिहार के तमाम जेलों में एक साथ छापेमारी की गयी। पटना के बेऊर जेल में भी छापेमारी हुई। छापेमारी के दौरान बेऊर जेल के सभी वार्डों को खंगाला गया

बिहार के तमाम जेलों में एक साथ रेड, बेऊर जेल से दो सिम कार्ड और तंबाकू बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: गृह विभाग के निर्देश पर आज बिहार के तमाम जेलों में एक साथ छापेमारी की गयी। पटना के बेऊर जेल में भी छापेमारी हुई। छापेमारी के दौरान बेऊर जेल के सभी वार्डों को खंगाला गया। कई घंटे तक बेऊर जेल में चली छापेमारी में दो सिम कार्ड और तंबाकू पुलिस ने बरामद किया। जेल के अंदर मोबाइल सिम कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि यह सिम किसका है और यह जेल के अंदर कैसे पहुंचा। 


इस मौके पर सिटी एसपी मध्य, पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सदर एसडीओ के अलावा फुलवारी एएसपी भी मौजूद थे। इसके अलावे कई थानों की पुलिस भी मौजूद थी। बिहार के अन्य जिलों के विभिन्न जेलों में भी एसपी और डीएम के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। हालांकि जिलों के जेलों में क्या कुछ मिला इसकी जानकारी अभी नहीं आ पाई है। 


मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम पटना आ रही है। पटना के लेमन टी होटल में प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इस बैठक में बिहार के डीजीपी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। बिहार के सभी जिलों के जेलों में आज एक साथ हुई छापेमारी को इस बैठक से भी जोड़कर देखा जा रहा है। रविवार को छापेमारी के दौरान पटना के बेऊर जेल से दो सिम कार्ड बरामद किये जाने के मामले की फिलहाल जांच की जा रही है।