ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार के किसी भी थाने में अब महिलाओं को दिक्कत नहीं, सब पुलिस स्टेशन में होगा महिला हेल्प डेस्क

PATNA : बिहार के अब किसी भी थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं को किसी परेशानी या दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. एफआईआर दर्ज करानी हो या फिर सनहा, थाना में किसी तरह क

बिहार के किसी भी थाने में अब महिलाओं को दिक्कत नहीं, सब पुलिस स्टेशन में होगा महिला हेल्प डेस्क
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार के अब किसी भी थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं को किसी परेशानी या दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. एफआईआर दर्ज करानी हो या फिर सनहा, थाना में किसी तरह का कोई काम होने पर महिला पुलिसकर्मी उनकी मदद करेंगी क्योंकि राज्य के सभी पुलिस स्टेशन में अब महिला हेल्प डेस्क बनाने का आदेश दिया गया है. 


अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से यह आदेश दिया गया है कि राज्य के सभी थानों में अब महिला हेल्प डेस्क बनाया जायेगा ताकि किसी भी फरियादी महिला को कोई भी शिकयत दर्ज कराने या सनहा दर्ज कराने में दिक्कत न हो. महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी उनकी मदद करेंगी. जरूरी हुआ तो उन्हें कानूनी पहलुओं से भी अवगत कराया जायेगा. 


आपको बता दें कि सीआईडी के अधीन कमजोर वर्ग आता है. यह महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर विशेष रूप से काम करता है. थाना पहुंचने पर महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया गया है. 


थाना स्तर पर महिलाओं की मदद के लिए बननेवाले हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती होगी, जो महिलाएं फरियाद के लिए थाना पहुंचती हैं, उनसे बात करेंगी. साथ ही समस्या के समाधान के लिए पहल करना भी महिला पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी होगी. यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें थाना प्रभारी के पास ले जाएंगी. 

टैग्स