ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार के सभी SP को DGP ने लिखा पत्र, किसी भी हाल में हत्यारों को पकड़ें, जरूरत हो तो जिला में स्पेशल टीम बनाइये

PATNA : बिहार में हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसी जघन्य अपराध पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है. राज्य के पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल ने सभी 40

बिहार के सभी SP को DGP ने लिखा पत्र, किसी भी हाल में हत्यारों को पकड़ें, जरूरत हो तो जिला में स्पेशल टीम बनाइये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसी जघन्य अपराध पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है. राज्य के पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल ने सभी 40 पुलिस जिलों के एसपी और एसएसपी और रेल पुलिस के अधिकारियों को पत्र लिखा है. डीजीपी सिंघल ने पुलिसवालों को किसी भी हाल में हत्यारों को गिरफ्तार करने का टास्क सौंपा है, जो फरार चल रहे हैं.


बिहार में हत्या की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है. डीजीपी एसके सिंघल ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को हत्या के आरोपियों की गिरफ्तार करने का टास्क सौंपा है. डीजीपी एसके सिंघल ने पिछले साल अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर महीने में हुई आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की और इस अहम बैठक के बाद उन्होंने ये पत्र जारी किया. 


बिहार के डीजीपी ने हत्या की तमाम लंबित मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी करने का आदेश सभी जिला पुलिस को दिया है. हत्या जैसे गंभीर आपराधिक मामलों की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी ने विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है. सभी एसएसपी और एसपी को लिखे पत्र में उन्होंने हत्या के कांडों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा है. जरूरी हुआ तो जिला स्तर पर इसके लिए विशेष टीम भी बनाया जाएगा.

टैग्स