ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को किया शूट

PATNA : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन का एलान किया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां अपराधियों ने पटन

पटना में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को किया शूट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन का एलान किया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां अपराधियों ने पटना पुलिस को एक बड़ी चुनौती दी है. पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया है. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.


पटना में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को किया शूट


घटना राजधानी के पटना सिटी इलाके की है, जहां खाजेकला थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है. बताया जा रहा है कि गोली मारकर युवक की हत्या कई गई है. मृतक की पहचान पक्की गोरैया के रहने वाले राजा चौधरी के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने राजा को श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


पटना में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को किया शूट


राजा चौधरी की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में परिजनों की चीख-चीत्कार से कोहराम मच गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पटना पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता