ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना में सरेआम हथियारबंद बदमाशों की गुंडई, दोनों हाथ में पिस्टल लेकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

PATNA : राजधानी पटना के काफी पॉश इलाके में फायरिंग करने की घटना सामने आई है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में हथि

पटना में सरेआम हथियारबंद बदमाशों की गुंडई, दोनों हाथ में पिस्टल लेकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के काफी पॉश इलाके में फायरिंग करने की घटना सामने आई है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में हथियारबंद बदमाश दोनों हाथों में पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे हैं.


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पटना सिटी इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि यह वीडियो बीएनआर कॉलेज के पास गंगा नदी के किनारे का है. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि कुछ शख्स दोनों हाथों में पिस्टल लेकर लहरा रहे है और उससे फायरिंग कर रहे हैं. एक साथ 3-4 वीडियो सामने आये हैं, जिसमें ये युवक उत्पात मचाते दिख रहे हैं.


वायरल वीडियो में एक शख्स वाइट शर्ट और लाल कलर के गमछे में दिख रहा है. उसके आसपास भी कई अन्य युवक दिख रहे हैं. युवक के दोनों हाथों में हथियार साफतौर पर देखा जा रहा है. बेवजह कुछ लोगों के सामने हथियार चमकाने के बाद वह उसी पिस्टल से हवाई फायरिंग भी करता दिख रहा है. एक अन्य वीडियो में दूसरा हथियारबंद युवक एक व्यक्ति से उलझता दिख रहा है. दोनों में नोंकझोक भी होता है लेकिन उसे शांत करा लिया जाता है.


फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता कि यह वीडियो कब का है. लेकिन जिस तरीके से बेखौफ होकर हथियारबंद युवक फायरिंग करते दिख रहे हैं. उससे किसी बड़ी अनहोनी की घटना घटित होने से इनकार नहीं किया जा सकता.