ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: प्रेमिका ने अंडकोष में घोंपा चाकू, दूसरी गर्लफ्रेंड ब्लेड से काट दी प्राइवेट पार्ट, खून से लथपथ होकर अस्‍पताल पहुंचा प्रेमी

PATNA : बिहार के पटना से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक युवक पर उसकी दो महिला मित्रों ने चाकू और ब्लेड से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. आरोप है क

बिहार: प्रेमिका ने अंडकोष में घोंपा चाकू, दूसरी गर्लफ्रेंड ब्लेड से काट दी प्राइवेट पार्ट, खून से लथपथ होकर अस्‍पताल पहुंचा प्रेमी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के पटना से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक युवक पर उसकी दो महिला मित्रों ने चाकू और ब्लेड से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. आरोप है कि जख्मी युवक कई लड़कियों और महिलाओं से संबंध रखता इसलिए उसकी महिला मित्रों ने प्राइवेट पार्ट को काट दिया. 


वारदात पटना जिले के मोकामा की है. यहां हाथीदह थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक को एकसाथ कई महिलाओं और लड़कियों के साथ संबंध रखना भारी पड़ गया. 30 साल के युवक की प्रेमिका ने 5 दिन पहले चाकू से उसके अंडकोष पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद युवक इलाज ही करा रहा था कि शनिवार की शाम किसी और महिला या लड़की ने ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया. 


स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक दिलफेंक किस्‍म का है. कई महिलाओं और युवतियों से उसके संबंध हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जख्मी युवक और उसके भाई एयरफोर्स में थे. लेकिन युवक एक शादीशुदा महिला से प्रेम कर रहा था. वह महिला उसके रिश्ते में भांजी लगती थी. भाई और मां के विरोध के बावजूद युवक ने उस महिला को अपने घर में रखा और कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है.


परिवार के समझाने का कोई असर उसपर नहीं पड़ा. पिछले साल दोनों भाई छुट्टी में घर आए. युवक महिला से शादी रचाने की जिद पर अड़ा रहा. बताया जा रहा है इसकी मां, जो स्कूल में शिक्षिका हैं. उन्होंने और उसके भाई ने इस रिश्ते को लेकर काफी मना किया और कहा कि किसी और लड़की से शादी होगी. इससे नहीं. इस बात को लेकर विवाद हो गया. युवक के भाई ने और उसकी मां ने जहर खा लिया. इसमें भाई की मौत हो गई. गनीमत रही कि इलाज होने के बाद मां की जान बच गई. लेकिन इतना होने के बावजूद युवक का रिश्‍ते की भांजी को घर में रखे हुए था. कई लड़कियों से मिलना-जुलना जारी रहा और उसने नौकरी भी छोड़ दी.


गांव वालों ने बताया कि पांच दिन पहले युवक की एक प्रेमिका ने उसके अंडकोष में चाकू घोंप दिया था. इसके बाद उसने एक निजी अस्‍पताल में इलाज कराया. शनिवार की शाम किसी और महिला या लड़की ने ब्‍लेड से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया, संभवतः उसके साथ भी युवक का संबंध था. घटना के बाद खून से लथपथ होकर वह रेफरल अस्‍पताल पहुंचा, वहां उसका इलाज किया गया. लेकिन हालत गंभीर देख बेगूसराय रेफर कर दिया गया.


इधर पटना पुलिस इस मामले से अनभिज्ञ है. इधर ग्रामीणों का कहना है कि शायद अंडकोष में चाकू घोंपने वाली लड़की ने ही ब्‍लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काटा है. फिलहाल तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.