ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना : पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर किया पति का मर्डर, एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे दोनों

PATNA : पटना के शास्त्रीनगर मोहल्ले में 31 अगस्त को दिनदहाड़े हुई सब्जी विक्रेता जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू मेहता की हत्या में शामिल सभी अपराधियों को पुलिस ने चार दिन के अंदर गिरफ्तार

पटना : पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर किया पति का मर्डर, एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे दोनों
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना के शास्त्रीनगर मोहल्ले में 31 अगस्त को दिनदहाड़े हुई सब्जी विक्रेता जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू मेहता की हत्या में शामिल सभी अपराधियों को पुलिस ने चार दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की साजिश सब्जी विक्रेता की पत्नी प्रभा देवी उर्फ सोनम उर्फ सोनी ने अपने प्रेमी अमित कुमार उर्फ बिट्टू उर्फ नेपाली के साथ मिलकर रची थी. हत्या में शामिल तीन अपराधियों को अरवल पुलिस के सहयोग से घटना के दिन ही गिरफ्तार किया गया था. 


बताया जाता है कि मृतक की पत्नी प्रभा को पुलिस ने घटना की रात धर दबोचा था. फरार चल रहे अमित कुमार को पुलिस ने शुक्रवार की रात पटना जिले के आलमगंज थाना के नूरानी कालोनी के 05 ए क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया है. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि अमित ने पूछताछ में इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. 


अमित ने पुलिस को बताया कि उसका तीन साल से प्रभा के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था. वह प्रभा से शादी करना चाहता था लेकिन पति जीतू मेहता इसका विरोध करता था. अमित की उम्र 25 वर्ष है. वह पटना में प्लंबर मिस्त्री का कार्य करता था. एसपी ने बताया कि सब्जी विक्रेता हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में पुलिस 10 दिनों में आरोप पत्र दाखिल करेगी. न्यायालय में स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी. 

टैग्स