ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान मर्डर, आपस में भिड़े दो गुट, युवक को मारी गोली

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन में एक युवक की हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में

पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान मर्डर, आपस में भिड़े दो गुट, युवक को मारी गोली
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन में एक युवक की हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र की है. यहां जनता होटल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. मारपीट के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक को गोली लग गई. गोली लगने के बाद युवक को आनन फानन में इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


मृतक युवक विक्की चौधरी (23) पटना सिटी के ही रिकाबगंज का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पटना पुलिस ने मोर्चा संभाला है. इलाके में पुलिस कैम्प कर रही है. बताया जा रहा है कि मामूली सी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. जिसके बाद विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और फायरिंग में युवक की जान चली गई.


इससे पहले बीती रात पटना के पालीगंज थाना इलाके में दशहरा मेले के दौरान एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई. इस विवाद में फायरिंग हुई और 2 लोग घायल भी हुए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के चंदौस मोड़ के पास दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है. 


इस दौरान वहां कई असामाजिक तत्व के लोग भी मौजूद रहते हैं. शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को देखने निकली गांव की महिलाओं और लड़कियों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी. इसको लेकर लड़कियों ने परिवार वालों से शिकायत की जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण और असामाजिक तत्व आमने-सामने आ गए. विवाद इतना बढ़ा की फायरिंग शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल दहशत भरा हो गया.


दो गुटों के बीच हुई मारपीट में जमकर फायरिंग हुई. इस दौरान 2 लोगों को गोलियां भी लगी हैं. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. पालीगंज कई दफे इलाके में असामाजिक तत्वों को लेकर स्थानीय लोगों की तरफ से शिकायत की जा चुकी थी. लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक गोली भी बरामद की है. इस घटना में पालीगंज के रहने वाले पिंकू कुमार और चिंकू कुमार को गोली लगी है. अब पुलिस यह दावा कर रही है कि वह इस मामले में अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता