ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में फिर मर्डर, बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी है. बेखौफ अपराधियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गोली मारी है.

पटना में फिर मर्डर, बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी है. बेखौफ अपराधियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गोली मारी है. जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई है. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


पहली वारदात पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र की है. यहां बदमाशों ने पुनपुन के पास कोली इलाके में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान सेदनपुर के रहने वाले अंकित कुमार (17) के रूप में की गई है. अंकित की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है. पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 


दूसरी घटना राजधानी के पटना सिटी इलाके की है. यहां आलमगंज थाना क्षेत्र के पठान टोली स्थित मस्जिद के पास बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायल युवक की पहचान शीशमहल नरकट पथरी घाट के रहने वाले स्व मो शमीम के बेटे मोहम्मद सैफ (22) के रूप में की गई है. 


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. घायल शख्स को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता