ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

बिहार: प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई 4 बच्चे की मां, लोगों ने करा दी महिला की तीसरी शादी

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकार आप दंग रह जायेंगे. दरअसल प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही 4 बच्चों की मां को पकड़कर लोगों ने महिला की ती

बिहार: प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई 4 बच्चे की मां, लोगों ने करा दी महिला की तीसरी शादी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकार आप दंग रह जायेंगे. दरअसल प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही 4 बच्चों की मां को पकड़कर लोगों ने महिला की तीसरी शादी करा दी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.


मामला पटना जिले के धनरुआ प्रखंड का है, जहां लोगों ने चार बच्चे की मां को पकड़कर जबरदस्ती उसकी शादी करा दी. बताया जा रहा है कि महिला के पति की मृत्यु हो गई थी. पति की मौत के बाद महिला की शादी उसके जीजा से करा दी गई थी क्योंकि उसकी शादीशुदा बहन की मौत हो गई थी. जीजा से शादी के बाद कुछ दिन तक सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में उसका जीजा गंभीर बिमारियों से पीड़ित हो गया.


पति के बीमार पड़ने के बाद कुछ लोगों के साथ महिला का अनैतिक संबंध बन गया. उसके पति ने कई बार महिला के इस हरकत का विरोध किया लेकिन महिला नहीं मानी. अन्य मर्दों के साथ उसका चक्कर चलता रहा. बताया जा रहा है कि बीते दिन भी वह अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाई. इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया.


दोनों को जा पकड़ा गया तो युवक शराब के नशे में था. लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. मारपीट के बाद लोगों ने सरपंच की मौजूदगी में महिला की उसी लड़के के साथ शादी करा दी और फिर बाद में उसे गांव से भी निकाल दिया गया. महिला की उम्र 42 साल और लड़के की उम्र 22 साल बताई जा रही है. इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस को घटना की खबर नहीं लगी. शादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.