ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मोतिहारी में 8 साल की मासूम के साथ हैवानियत, घर से उठाकर ले गया था दरिंदा

MOTIHARI : इस वक्त्त एक ताजा खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है, जहां 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है. एक शख्स ने बच्ची को घर से उठाकर उसके साथ दुष

मोतिहारी में 8 साल की मासूम के साथ हैवानियत, घर से उठाकर ले गया था दरिंदा
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त्त एक ताजा खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है, जहां 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है. एक शख्स ने बच्ची को घर से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


मामला पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी का है, जहां मधुबन थाना इलाके के एक गांव में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने हैवानियत की है. बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची अपने घर में सो रही थी. इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस आया और बच्ची को उठाकर गेहूं के खेत में लेकर चला गया. 


गेहूं के खेत में ही आरोपी युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद दर्द से रोती-बिलखती बच्ची जब अपने घर लौटी तो उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी. बच्ची की हालत को देखते हुए उसके परिजनों ने इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है.


मधुबन थाना की टीम आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है. बच्ची ने जिस शख्स के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है, वह दरिंदा अभी फरार चल रहा है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स