ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार : थाने में पति ने पत्नी का काटा गर्दन, इंस्पेक्टर-दारोगा के सामने रेत दिया गला

PATNA : बिहार के हाजीपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक पति ने थाने में पुलिसवालों के सामने ही अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया. इस घटना के बाद थ

बिहार : थाने में पति ने पत्नी का काटा गर्दन, इंस्पेक्टर-दारोगा के सामने रेत दिया गला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के हाजीपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक पति ने थाने में पुलिसवालों के सामने ही अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया. इस घटना के बाद थाने में मौजूद सारे पुलिसवाले बिलकुल सन्न रह गए. महिला के घरवाले भी वहां मौजूद थे और इस घटना के बाद वे भी अवाक रह गए.


मामला वैशाली जिले के गोरौल थाना का है. यहां एक सिरफिरे पति ने थाने में अपनी पत्नी का गला ब्लेड से रेत दिया. पति के वार से घायल महिला थाने में ही बेसुध होकर फर्श पर फिर पड़ी. खून से लहूलुहान महिला को पुलिस और उसके परिजनों ने आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.


बताया गया कि गोरौल थाने के मजिया  गांव का रहने वाला स्व. मो. हसीब का बेटा मो. सोनू महुआ थाना के कन्हौली धनराज पंचायत अंतर्गत महादेवमठ में अपनी ससुराल शुक्रवार को ही आया था. वह ससुराल आते ही पत्नी शबनम खातून (35) से बाता-बाती करने लगा. इधर, शबनम के शौहर मो. सोनू के कारनामे से उबे घरवाले पति पत्नी को बोलेरो पर बैठाकर महुआ थाने पर लाया.


थाने में पहुंचे मो सोनू ने अपनी पत्नी शबनम पर पुलिस के समक्ष ही गले पर ब्लेड से वार कर दिया. पति की बार से शबनम गिर पड़ी और उसके गले से खून बहने लगा. इस घटना के बाद थाने में बैठे पुलिस ही नहीं बल्कि शबनम के मायके वाले और अन्य लोग देखकर अवाक रह गए.


इसी बीच आनन-फानन में घायल शबनम को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर कर दिया. जानकारी मिली है कि शबनम को गले में 12 टांके लगे हैं.