ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार: बॉयफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई पत्नी, दरवाजा खोलते ही शर्म से पानी-पानी हुआ पति, गुस्से में प्रेमी को मार डाला

PATNA : बिहार के बांका जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के आशिक की हत्या कर दी. प्रेमी की हत्या के बाद शख्स ने उसके शव को एक बहियार में फेंक दिया और चलता बना. लाश मिलने की सू

बिहार: बॉयफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई पत्नी, दरवाजा खोलते ही शर्म से पानी-पानी हुआ पति, गुस्से में प्रेमी को मार डाला
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के बांका जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के आशिक की हत्या कर दी. प्रेमी की हत्या के बाद शख्स ने उसके शव को एक बहियार में फेंक दिया और चलता बना. लाश मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बहियार से शव को बाहर निकाला और मामले की तफ्तीश शुरू की. छानबीन में यह खुलासा हुआ कि अवैध संबंध को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


वारदात बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र की है. यहां एक गांव में चाक़ू से गोदकर एक शख्स की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान नवटोलिया-मैनमा गांव केरहने वाले श्याम साह के बेटे ललन कुमार साह (22 वर्ष) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि ललन कुमार साह का गांव की ही एक महिला के साथ नाजायज संबंध था. दोनों एक दूसरे से अकेले में मिला जुला करते थे. 


एक बार ललन अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था. इस दौरान उस महिला के पति ने दोनों को अंतरंग हालत में देख दिया. जिसके बाद उसके सिर पर खून सावर हो गया. पत्नी को गैर मर्द की बाँहों में देखकर आपा खो बैठे पति ने ललन को जान से मार दिया. पति ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को  एक बहियार में फेंक दिया. 


जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो गांव में हल्ला मच गया. गांव वालों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अमरपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की. छानबीन के क्रम में पुलिस को पता लगा कि ये पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है और संभवतः अवैध संबंध को लेकर इस युवक को मौत के घाट उतारा गया है.


इस घटना के बाबत अमरपुर थानाध्यक्ष मु. सफदरली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है. मृतक ललन कुमार साह के पिता श्याम साह के बयान पर धन्नी साह और उसके पुत्र माधो साह सहित अन्य को अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.